Friday, December 28, 2018

OnePlus 6T पर मिलेगा 3,500 रुपये का डिस्काउंट, मौका न चूकें

OnePlus 6T इस साल के बेस्ट एंड्रॉयड स्मार्टफोन में से एक है. अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो आपके पास मौका अच्छा है. क्योंकि इस डिवाइस पर डिस्काउंट दिया जा रहा है. यह डिस्काउंट 29 दिसंबर से 6 जनवरी तक चलेगा. हाल ही में कंपनी ने OnePlus 6T का Maclaren एडिशन लॉन्च किया है.

इस स्मार्टफोन की खरीदार पर एचडीएफसी बैंक डेबिट या क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 1,500 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा. वन प्लस के एक्स्चेंज ऑफर के तहत आप पुराने वन प्लस स्मार्टफोन को एक्स्चेंज करा कर 2,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट ले सकते हैं.

OnePlus 6T की कीमतों की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 37,999 रुपये है. इसमें आपको 6GB रैम के साथ 128GB इंटरनल मेमोरी वाला वेरिएंट मिलता है. दूसरे वेरिएंट जिसमें 8GB रैम और 128GB मेमोरी है इसकी कीमत 41,999 रुपये है.

यानी इस स्मार्टफोन को दोनों ऑफर्स के बाद आप इसे 34,499 रुपये में खरीद सकते हैं. चलिए अगर आप पुराना स्मार्टफोन एक्स्चेंज नहीं भी करना चाहते हैं तो 1,500 रुपये डिस्काउंट तो मिलेगा ही. इस कीमत पर आपके पास फिलहाल ये बेस्ट डील है. क्योंकि इस स्मार्टफोन में वो सबकुछ है जो एक प्रीमियम सेग्मेंट के स्मार्टफोन में देखने को मिलता है.

इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें क्वॉल्कॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 6.41 की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है. डुअल कैमरा सेटअप है. बैटरी 3,700mAh की है और ये फास्ट चार्ज होती है. हमने इस स्मार्टफोन को रिव्यू किया है और इस दौरान पाया है कि ये डिवाइस परफॉर्मेंस के मामले में किलर है.

चीनी स्मार्टफोन मेकर ओपो ने जुलाई Oppo A3s लॉन्च किया था. इस स्मार्टफोन की कीमत दुबारा कम हुई है. शुरुआत में इस स्मार्टफोन का 2GB वेरिएंट लॉन्च हुआ और बाद में इसका 3GB रैम वेरिएंट पेश किया गया. अगस्त में लॉन्च के समय इस स्मार्टफोन की कीमत 12,990 रुपये थी. हाल ही में इसकी कीमत में कटौती हुई और यह 11,990 रुपये का हुआ. अब रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत और भी कम हुई है और इसे 10,990 रुपये में खरीदा जा सकता है.

प्राइस कट 3GB रैम वेरिएंट पर हुआ है. ई-कॉमर्स वेबसाइट ऐमेजॉन पर अब भी घटी हुई कीमत पर यह स्मार्टफोन खरीदा जा सकता है. कुछ ही समय पहले इस स्मार्टफोन के 2GB रैम वेरिएंट की कीमत कम हुई थी.

इस बजट स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 450 प्रोसेसर दिया गया है और इसकी डिस्प्ले 6.2 इंच की एचडी है. इस बजट स्मार्टफोन में बेजल कम हैं और इसमें Andreno 506 जीपीयू दिया गया है.

फोटॉग्रफी के लिए इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. मुख्य कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, जबकि दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है. सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है.

स्टोरेज की बात करें तो इसके दो वेरिएंट हैं – एक है 2GB रैम के साथ 16GB वेरिएंट वाला, जबकि दूसरे में 3GB रैम के साथ 32GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है. माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए आप मेमोरी बढ़ा भी सकते हैं. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, WiFi, Bluetooth और GPS जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स दिए गए हैं.

Wednesday, December 19, 2018

विक्रांत मैसी को बड़ा ब्रेक, मिर्जापुर के बाद दीपिका पादुकोण के साथ करेंगे फिल्म

सीरियल बालिका वधू में नजर आए एक्टर विक्रांत मैसी को दीपिका पादुकोण के अपोजिट साइन किया गया है. विक्रांत, मेघना गुलजार की आगामी फिल्म छपाक में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. विक्रांत ने हाल ही में अमेजन प्राइम की वब सीरीज मिर्जापुर में बबलू पंडित का दमदार रोल किया था. समीक्षकों और प्रशंसकों ने उनके रोल की काफी तारीफ की थी.

बताते चलें कि मेघना गुलजार की ये फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है. अभी मूवी के टाइटल की घोषणा हो गई है. फिल्म का नाम "छपाक" होने की संभावना है. इसमें दीपिका, लक्ष्मी अग्रवाल का रोल अदा करेंगी.

मेघना गुलजार ने एक इंटरव्यू में कहा, "हम मार्च 2019 के तीसरे सप्ताह में फिल्म शुरू करेंगे. विक्रांत मैसी वे शख्स हैं जिनके साथ मैं राजी के बाद से काम करना चाहता थी. मैंने उन्हें 'ए डेथ इन द गंज' में देखा था. कुछ एक्टर्स ऐसे हैं जिनके साथ आप काम करना चाहते हैं. मुझे खुशी है कि मुझे उनके लिए एक योग्य किरदार गढ़ने का मौका मिला, जिसमें वे दीपिका के साथ नजर आएंगे."

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी ट्वीट कर विक्रांत के दीपिका के अपोजिट कास्ट होने की जानकारी दी है. बता दें, विक्रांत मैसी टीवी का पॉपुलर चेहरा हैं. उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया है. विक्रांत कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आए हैं. इनमें दिल धड़कने दो, लुटेरा, हाफ गर्लफ्रेंड, लिपस्टिक अंडर माई बुर्का शामिल हैं.

दूसरी तरफ, शादी के बाद 'छपाक' दीपिका की पहली मूवी होगी. एसिड अटैक सर्वाइवर का रोल करने पर वे काफी एक्साइटेड हैं. अपने रोल के बारे में एक्ट्रेस ने कहा, ''मुझे लगता है कि यह एक ऐसी कहानी है, जिसे लोगों को बताया जाना जरूरी है. यह बहुत जरूरी है और सत्य घटना पर आधारित है. उम्मीद है कि अच्छी चीजें बाहर आएंगी."

फिल्म जगत के सदस्यों ने भारत के मनोरंजन उद्योग के लिए जीएसटी की दरें कम और एक समान रखने की मांग की और मुंबई को मनोरंजन की वैश्विक राजधानी के रूप में विकसित करने और इस दिशा में विभिन्न उपाय करने व सक्रिय दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया.

मोदी ने कहा, "भारतीय मनोरंजन उद्योग दुनिया भर में लोकप्रिय है. यह उद्योग विश्व में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है."

उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार मीडिया और मनोरंजन उद्योग के साथ है और वह सुझावों पर सकरात्मक रूप से विचार करेगी. इससे पहले भी प्रतिनिधिमंडल ने अक्टूबर में मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की थी.

इस मुलाकात पर फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' की डायरेक्टर अलंकृता श्रीवास्तव ने सवाल उठाए है. उन्होंने ट्वीट करते हुए प्रत‍िन‍िधिमंडल में फिल्म जगत से जुड़ी मह‍िलाओं के शामिल नहीं होने को लेकर सवाल किया है.