Thursday, February 21, 2019

एक दिन के ब्रेक के बाद फिर बढ़े तेल के दाम, पेट्रोल 15 पैसे महंगा

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला थमने का नहीं ले रहा है. एक दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में फिर बढ़त दर्ज की गई. देश की राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल 15 पैसे महंगा हो गया जबकि डीजल की कीमत में 16 पैसे का इजाफा हुआ है. दिल्‍ली में पेट्रोल की नई कीमत 71.15 रुपये प्रति लीटर हो गई है तो वहीं डीजल 66.33 रुपये प्रति लीटर के भाव पर आ गया है.

दिल्‍ली के अलावा मुंबई और चेन्नई में भी पेट्रोल 15 पैसे महंगा हो गया है जबकि कोलकाता में 14 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है. डीजल की बात करें तो कोलकाता और मुंबई में 17 पैसे जबकि चेन्नई में 18 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इस बढ़त के बाद कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के भाव क्रमश: 73.25 रुपये, 76.79 रुपये और 73.87 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. जबकि डीजल की कीमत क्रमश: 68.12 रुपये प्रति लीटर, 69.47 रुपये और 70.09 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं.  इससे पहले पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार छह दिनों से जारी बढ़ोतरी का सिलसिला बुधवार को थम गया था और कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखी गई .

अभी राहत मिलने की संभावना नहीं

तेल की कीमतों को लेकर आम लोगों को अभी राहत मिलने की उम्‍मीद नहीं दिख रही है. दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है. इस महीने अब तक ब्रेंट क्रूड के दाम में पांच डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा का इजाफा हुआ है. वहीं, अगर अमेरिकी लाइट क्रूड डब्ल्यूटीआई के भाव की बात करें तो इसमें तीन डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा की वृद्धि हुई है. ब्रेंट का भाव सोमवार को 66.83 डॉलर प्रति बैरल हो गया था. इस साल का यह सबसे ऊंचा स्तर है.

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के दो दिनों में बहुत सारे विषयों पर देश और दुनिया की सर्वश्रेष्ठ मेधा को सुनने और समझने का मौका मिलेगा. इस कॉन्क्लेव में ब्रेक्जिट नेता, राजनीतिज्ञ, इतिहासकार, पत्रकार बोरिस जॉनसन भी होंगे, जो यह बताएंगे कि उन्होंने अपनी राह क्यों चुनी और ब्रेक्जिट से भारत के लिए क्या महत्वपूर्ण सबक हो सकते हैं. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बीजेपी की राजनीतिक सफलता के लिए अपना खाका पेश करेंगे.

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में इस बार सत्रों का काफी नया रोचक स्वरूप होगा. वित्त मंत्री अरुण जेटली के उपचार के लिए देश से बाहर रहने पर अंतरिम वित्त मंत्री रहे पीयूष गोयल और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम एक के बाद एक होने वाले मिरर सेशन में प्रख्यात अर्थशास्त्र‍ियों और एक्सपर्ट्स के साझा ज्यूरी के सामने अर्थव्यवस्था और चुनावी वायदों का आकलन करेंगे.

रणवीर सिंह और कंगना रनौत जैसे बॉलीवुड स्टार इस समारोह में ग्लैमर का तड़का लगाएंगे और तमाम मसलों पर अपनी राय भी देंगे. रणवीर सिंह अपने जीवन से जुड़े सात नए रहस्यों का खुलासा करेंगे तो कंगना रनौत रचनात्मकता, बॉलीवुड की उपेक्षा और एक औरत के रूप में नए नियम गढ़ने पर विस्तार से बात करेंगी.

फ्रेंच चिंतक ज्यां पॉल सा‌र्त्र ने कहा था, 'हम वही हैं, जो हमने खुद चुना है.' भारत और दुनिया के लिए 2019 बड़े चयन का वर्ष है. तो 'कॉन्क्लेव' के लिए तैयान रहें. 'कठिन विकल्प' चुनने के लिए तैयार रहें.

साल 2002 से ही इंडिया टुडे कॉन्क्लेव बौद्धि‍क प्रबंधन और विचारों के नेतृत्व के मामले में अगुआ रहा है. पिछले वर्षों में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव ने कई राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, खेल जगत के दिग्गज, लेखक और सिनेमा जगत के सितारों की मेजबानी की है. यह कॉन्क्लेव नए विचारों, इनोवेशन और अनुभवों के मामले में अग्रणी रहा है और अपने समय के साथ लगातार संवाद करता रहा है, कई बार बदलावों की उम्मीद में और अक्सर इसमें शामिल होते हुए.

No comments:

Post a Comment