Wednesday, April 10, 2019

ट्रम्प ने पोस्ट किया चुनावी अभियान से जुड़ा वीडियो, वॉर्नर ब्रदर्स ने हटाया

वॉशिंगटन. हॉलीवुड स्टूडियो वॉर्नर ब्रदर्स ने डोनाल्ड ट्रम्प के चुनाव अभियान से जुड़े एक वीडियो को कॉपीराइट उल्लंघन का मामला बताकर हटा दिया है। इस वीडियो को ट्रम्प ने अपने अकाउंट से पोस्ट किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रम्प के वीडियो में 2012 की फिल्म 'द डार्क नाइट राइजेज' का म्यूजिक इस्तेमाल किया गया था। वॉर्नर ब्रदर्स कंपनी ही इस फिल्म की निर्माता थी।

प्रवक्ता ने कहा- यह वीडियो अनाधिकृत
कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि 'द डार्क नाइट राइजेज' के म्यूजिक के साथ पोस्ट किया गया यह वीडियो अनाधिकृत था। हम कानूनी तरीकों से इसे हटाने के लिए काम कर रहे हैं। दरअसल ट्रम्प के अकाउंट पर यह वीडियो देखकर उसके मालिक ने रिपोर्ट की थी। इसके बाद कॉपीराइट के तहत इसे हटाया गया।

वीडियो में वाशिंगटन डीसी, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, हिलेरी क्लिंटन के साथ कुछ और डेमोक्रेट्स भी नजर आए। हिलेरी पिछले राष्ट्रपति चुनाव में ट्रम्प की प्रतिद्वंदी थीं। वीडियो में लिखा था, ''वह पहले आपको नजरअंदाज करेंगे, फिर आप पर हंसेंगे, उसके बाद आपको रेसिस्ट कहेंगे।''

इसके बाद, वीडियो का म्यूजिक तेज होता है और ट्रम्प रैलियों और व्हाइट हाउस में नजर आते हैं। वीडियो इस संदेश से खत्म होता है कि आपका वोट सभी को गलत साबित करेगा। ट्रम्प की 2020 में 'बड़ी जीत'।

अमेठी. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए अमेठी से नामांकन दाखिल कर दिया। उन्होंने चौथी बार यहां से पर्चा भरा। इससे पहले उन्होंने गौरीगंज इलाके में बहन प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के साथ दो किलोमीटर का रोड शो किया। इस दौरान सोनिया गांधी भी मौजूद ररहीं। राहुल इस बार केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं। 4 अप्रैल को राहुल ने वहां से पर्चा भरा था। उस दौरान प्रियंका भी उनके साथ थीं।

रोड शो में कार्यकर्ता गरीबों को 72 हजार रुपए सालाना देने वाली कांग्रेस की 'न्याय योजना' के नीले रंग के झंडे लहराए। इन पर राहुल की तस्वीर थी। पहली बार इस तरह के झंडे कांग्रेस के कार्यक्रम में नजर आए। कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया भी रोड शो में उनके साथ थे। राहुल के नामांकन के चलते कलेक्ट्रेट को भी फूलों से सजाया गया।

11 अप्रैल को स्मृति भरेंगी नामाकंन
अमेठी में राहुल का मुकाबला इस बार फिर भाजपा की स्मृति ईरानी से है। ईरानी 11 अप्रैल को पर्चा भरेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। यहां बसपा-सपा गठबंधन ने अपना कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।

No comments:

Post a Comment