Tuesday, July 30, 2019

गुरु रंधावा पर कनाडा में हमला, अज्ञात शख्स ने सिर पर हथियार से मारा

मशहूर पंजाबी पॉप स्टार गुरु रंधावा पर कनाडा के वैंकूवर में एक अज्ञात शख्स ने किया हमला किया. गुरु रंधावा कनाडा में अलग-अलग जगहों पर पिछले कई दिनों से लगातार कंसर्ट कर रहे थे. वैंकूवर में रविवार रात को उनका आखिरी शो था. कंसर्ट खत्म होने के बाद उनपर हमला हुआ. गुरु रंधावा फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.

खबरों के मुताबिक, लाइव परफॉर्मेंस के बाद वैंकूवर के क्वीन एलिजाबेथ थिएटर से बाहर निकलते वक्त अज्ञात शख्स ने पीछे से आकर गुरु रंधावा के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया. हालांकि अभी तक गुरु रंधावा और उनकी टीम ने इस घटना को कंफर्म नहीं किया है. लेकिन सोशल मीडिया पर सिंगर की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें साफ दिखता है कि सिंगर पर अटैक हुआ है.

पॉपुलर पंजाबी सिंगर-एक्टर प्रीत हरपाल ने इस हमले को अपने फेसबुक पेज पर कंफर्म किया है. प्रीत हरपाल ने पंजाबी में लिखा- मैं गुरु को बहुत पहले से जानता हूं. वो शानदार शख्स है. हमेशा दूसरों की इज्जत करता है. लेकिन ये गलत बात है. पता नहीं कैसा समाज बनता जा रहा है.

1990 में मोदी मर्डर केस से बरी होने के बाद 1995 में संजय सिंह ने अमिता से शादी कर ली. संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा के घर अनंत विक्रम सिंह के अलावा दो बेटियों महिमा सिंह और शैव्या सिंह का जन्म हो चुका था. इसके बाद 1996 में गरिमा सिंह अमेठी का राजभवन छोड़कर लखनऊ में रहने लगीं.

संजय सिंह की अमेठी की राजनीतिक विरासत को अमिता सिंह ने खुद संभाल लिया. वह अमेठी विधानसभा सीट से विधायक रह चुकी हैं. इसके अलावा राजनाथ सिंह सरकार में मंत्री भी रही हैं. लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव से ऐन पहले संजय सिंह की पहली पत्नी ने अमेठी में वापसी की थी, जिसके बाद राज परिवार में जमकर बवाल हुआ था.

अमेठी परिवार में मचे सियासी बवाल से संजय सिंह को जबरदस्त नुकसान हुआ था. इसका राजनीतिक फायदा गरिमा सिंह को मिला. 2017 के विधानसभा चुनाव में अमेठी सीट से संजय सिंह की दोनों पत्नियां चुनाव मैदान में उतरी थीं. अमिता सिंह कांग्रेस से थीं तो गरिमा सिंह बीजेपी से चुनाव लड़ीं. इसमें गरिमा सिंह ने जीत दर्ज की थी.

No comments:

Post a Comment